Follow us on

अतिक्रमण मुक्त और सुरक्षित कोतवाली के संकल्प के साथ सड़कों पर उतरे एसीपी विजय प्रताप सिंह

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

*वाराणसी* काशी की सड़कों को सुगम और सुरक्षित बनाने के संकल्प के साथ कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। मंगलवार को एसीपी (कोवाली) विजय प्रताप सिंह ने खुद कमान संभालते हुए मैदागिन चौराहे से बुनानाला तक सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

इस अभियान की खास बात यह रही कि बिना किसी भारी पुलिस लाव-लश्कर के, एसीपी विजय प्रताप सिंह ने संवाद और सख्ती के समन्वय से कार्य किया। उन्होंने सड़क पर अवैध रूप से रखे गए सामान, बेतरतीब ठेलों और अवैध टीन शेड को हटवाया। अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से सीधा संवाद कर उन्हें चेताया कि सड़क पर अतिक्रमण न केवल यातायात में बाधक है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चुनौती है।

*शांति और सुरक्षा पर जोर*

एसीपी विजय प्रताप सिंह का स्पष्ट संदेश है कि पूरे कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना और क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कों के साफ होने से पुलिस की गश्त प्रभावी होती है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सकती है।

इस कार्रवाई से व्यापारियों और राहगीरों के बीच एक कड़ा संदेश गया है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसीपी ने साफ किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम जनता को सुगम आवागमन और भयमुक्त वातावरण मिल सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x