Follow us on

अनंत हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर का एमएलसी धर्मेंद्र राय ने किया शुभारंभ

Share this post:

नारायण प्रसाद की रिपोर्ट                              वाराणसी

110 लोगों ने किया रक्तदान, एमडी डॉ. आलोक शर्मा ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

रोहनिया। नरउर स्थित हाईवे के किनारे अनंत हॉस्पिटल में रविवार को मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आलोक कुमार शर्मा की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने फीता काटकर किया।एमएलसी धर्मेंद्र राय ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें फल वितरित किए और उनके सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से बढ़कर धरती पर कोई भी दान नहीं है। एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए।”कार्यक्रम के दौरान अनंत हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा ने मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र राय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। शिविर में ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर कुल 110 लोगों का 210 यूनिट रक्त संग्रहित किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि संग्रहित रक्त को थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, आपातकालीन मरीजों व जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने युवाओं से रक्तदान को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ आलोक शर्मा, कल्लू मिश्रा, मनोज मिश्रा, डॉक्टर पीडी शर्मा सहित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x