Follow us on

अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा थाना मिर्जामुराद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Share this post:

रिपोर्ट शिवपूजन कुमार की.                          वाराणसी आज दिनांक 11.07.2026 को श्री नृपेन्द्र, अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन द्वारा थाना मिर्जामुराद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं के निस्तारण एवं आगामी श्रावण मास की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निम्नलिखित निर्देश दिए गए

 श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध गोष्ठी में दिए गए आदेशों एवं निर्देशों से समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को अवगत कराते हुए उनके शत-प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए गए।• आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुविधा, संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।• 60/90 दिवस से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक विवेचक द्वारा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित कर शीघ्र अंतिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। प्रत्येक अभियोग के पंजीकरण के 24 घंटे के भीतर घटनास्थल का अनिवार्य निरीक्षण कर भौतिक एवं डिजिटल साक्ष्यों का संकलन, उनका विधिसम्मत अभिलेखीकरण तथा केस डायरी का समयबद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।• प्रतिदिन नियमित पैदल गश्त करने, राजमार्गों एवं प्रमुख मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।• थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन न होने देने, सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।• यक्ष ऐप पर सभी आवश्यक प्रविष्टियों का नियमित एवं शुद्ध अद्यतन सुनिश्चित करने तथा ऐप आधारित कार्यप्रणाली का प्रभावी एवं पूर्ण उपयोग करने के निर्देश दिए गए।• ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से समस्त अभियोगों में एसआईडी (SID) का समयबद्ध एवं शुद्ध जनरेशन सुनिश्चित करने, जिससे विवेचना में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विलंब न हो तथा प्रत्येक प्रकरण का डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन एवं सटीक बना रहे, के निर्देश दिए गए।• समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण, विशेष रूप से नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सोशल मीडिया नीति से अवगत कराते हुए उसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सोशल मीडिया नीति का उल्लंघन करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए।• सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संचालित (जीरो फेडिल्टी डिस्ट्रिक) अभियान के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, संवेदनशील चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग करने, अवैध पार्किंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा निर्बाध एवं सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।• साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संचालित ऑपरेशन साइबर वज्र के अंतर्गत अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए साइबर अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।• पिछले 10 वर्षों के अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाकर उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन करने, उन पर प्रभावी निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।• समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्रों की एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीमों को विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी देने तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x