Follow us on

अब कचहरी परिसर में मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सुविधा*-महापौर ने किया शुभारंभ, शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर मिली डिजिटल सुविधा, बीएसएनएल संभालेगा कमान

Share this post:

वाराणसी दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट : नगर निगम काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ अब इसे डिजिटल रूप से भी सशक्त बनाने में जुट गया है। इसी क्रम में शहर में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कचहरी परिसर स्थित बनारस बार एसोसिएशन के सभागार में नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।

नगर निगम ने इस महत्वाकांक्षी डिजिटल पहल का आगाज़ सबसे पहले अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट से किया था। इसके बाद दूसरे चरण में पूर्वांचल के सबसे बड़े बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर को मुफ्त वाई-फाई सेवा से जोड़ा गया था। वहीं, तीसरे चरण में अब कचहरी परिसर को भी इस सुविधा से लैस कर दिया गया है। इसके साथ ही अब शहर के पांच प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों को फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई मिलने लगा है। शुभारंभ के दौरान महापौर ने कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एक बुनियादी आवश्यकता बन चुका है। यह परियोजना वाराणसी को एक आधुनिक और स्मार्ट सिटी बनाने के हमारे संकल्प का अहम हिस्सा है। आम नागरिकों, अधिवक्ताओं और युवाओं की सहूलियत के लिए निगम ने वाई-फाई ज़ोन में विशेष बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्ड्स पर एक क्यूआर कोड दिया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही लोग बेहद आसानी से फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं। वाई-फाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को सौंपी गई है। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस नेटवर्क की स्पीड और कवरेज को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि कचहरी में अत्यधिक भीड़ होने पर भी कनेक्टिविटी में कोई रुकावट न आए और सुचारू रूप से डेटा ट्रांसफर होता रहे। संचालन बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री अश्वनी राय, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, पार्षद मदन मोहन दुबे, बलराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, अरविंद सिंह, संदीप मौर्य, कमलेश यादव, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद, निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, बीएसएनएल के एसडीओ अभिजीत कुमार साहा सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x