Follow us on

अस्पताल परिसर और पालिका क्षेत्र में जलभराव और साफ-सफाई का अभाव एक बेहद गंभीर समस्या है।

Share this post:

 रिपोर्ट सलीम मंसूरीजमानियां। अस्पताल परिसर और पालिका क्षेत्र में जलभराव और साफ-सफाई का अभाव एक बेहद गंभीर समस्या है, जिससे मरीजों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी होती है। और संक्रमण व बीमारियों (जैसे डेंगू, मलेरिया) का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदार एवं पालिका प्रशासन को नाला नालियों को साफ सफाई के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए। इसी गम्भीर समस्या से छुटकारा पाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर (1076) पर अपने मोबाइल से सीधे 1076 डायल कर गंदगी की सूचना दे सकते हैं। पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा, राजा, अंजनी कुमार गुप्ता सहित रितेश वर्मा, अमरीश कुमार, अश्वनी कुमार, प्यारेलाल आदि सहित लोगों का कहना रहा कि नगर पालिका परिषद या स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मी रहते समुचित ढंग नालो या नालियां का सफाई नहीं होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर सहित कस्बा बाजार को जाने वाली रोड पूरी तरह जल मग्न होने से राहगीरों के साथ अन्य लोगों को काफी होना पड़ता है। बरसात के मौसम में रोड और परिसर का जल मग्न होने लोगों के आवाजाही के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि लापरवाह सफाई कर्मी के चलते नाला नालियों की सफाई कार्य बाधित रहता है। ऐसे कर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अवश्य कार्यवाही किया जाएगा। उधर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जल निकासी के लिए टीम बनाकर नालों नालियों की साफ सफाई के लिए अभियान चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x