Follow us on

आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस ” राष्ट्रीय युवा दिवस ” के रूप में मनाया गया

Share this post:

रवि शंकर राय की रिपोर्ट

आज दिनांक 12 जनवरी 2026 दिन सोमवार को डोमरी ( पड़ाव ), रामनगर, वाराणसी स्थित आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस ” राष्ट्रीय युवा दिवस ” के रूप में मनाया गय।सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी तथा आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।महाविद्यालय के प्रवक्ता मुकेश कुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस ” राष्ट्रीय युवा दिवस ” के रूप में इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसका उद्देश्य युवाओं को उनके विचारों से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद केवल संत नहीं, बल्कि युवाओं के मार्गदर्शक थे। उनका प्रसिद्ध मंत्र, ” उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए “। आज भी हर युवा के लिए दिशा दिखाने वाला दीपक है। उनका जीवन युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और सेवा का पाठ पढ़ाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राएं ज्योति कुमारी, नेहा, अंतिमा, रागिनी, तथा निमिषा केशरी ने भी उनके बारे में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।डॉ.अरुण कुमार दुबे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन एवं डॉ.लक्ष्मी द्वारा मंच का संचालन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से डॉ.सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉ.प्रतिमा राय, दीपक गुप्ता, सुश्री वैशाली पाण्डेय, सुश्री नेहा सिंह, सुश्री अंजली विश्वकर्मा, सोफिया खानम, अजय कुमार शुक्ला आदि शिक्षक–शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित रहें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x