Follow us on

आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त को दशाश्वमेध पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक दशाश्वमेध की पुलिस टीम द्वारा बुधवार को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले अभियुक्त अभिषेक बेरी पुत्र स्व.शशिकान्त बेरी निवासी विजया काम्प्लेक्स महमूरगंज थाना भेलूपुर वाराणसी हाल पता फ्लैट नम्बर 401टावर बी 1 रिशिता अपार्टमेंट अहिमा मऊ अर्जुनगंज थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ को 10 दिसम्बर 2025 को फ्लैट नम्बर 401 पावर रिशिता अपार्टमेंट अहिमा मऊ अर्जुनगंज थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को अभियुक्त के बारे में प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 02 नवम्बर 2025 को मृतक को के गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या करने के संबंध में वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर दशाश्वमेध पुलिस द्वारा अभियुक्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।जांच के दौरान मृतक द्वारा लिखित सुसाइड नोट व मृत्यु के पूर्व बनाए गए वीडियो के आधार पर वांछित अभियुक्त अभिषेक बेरी को दोषी पाया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 108 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना दशाश्वमेध उपेन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 अजितेश कुमार चौधरी, उ0नि0 विजय कुमार चौधरी,का0 राजन सिंह,का0 अश्वनी सिंह आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x