Follow us on

आरएसएमटी कालेज में इन्नोविजन- 2026 प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को उद्यमिता प्रकोष्ठ द्वारा इन्नोविजन- 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के निदेशक प्रोफेसर अमन गुप्ता द्वारा राजर्षि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस प्रतियोगिता में बीबीए, बीसीए, एमसीए एवं एमबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने नवोन्मेषी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए। जिनका मूल्यांकन नवाचार, व्यवहार्यता, विस्तार क्षमता, प्रस्तुतीकरण कौशल तथा सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया गया। निर्णायक मंडल में शामिल डा. आशुतोष गुप्ता रसायन विज्ञान विभाग उदय प्रताप कॉलेज, डा. देवनारायण कृषि विज्ञान विभाग एवं पी एन सिंह विभागाध्यक्ष प्रबंध अध्ययन विभाग आरएसएमटी ने प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान किया।इस प्रतियोगिता में प्रथम बीबीए फाइनल ईयर की आयुषी दूबे और देविका सिंह, द्वितीय एमबीए से कुमकुम सिंह,खुशी सिंह,और आशु यादव और तृतीय सोनम यादव व शिवाली राय रहीं। संस्था के निदेशक द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन एमबीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों हर्षित शर्मा एवं हिमांशु सिंह ने किया। कार्यक्रम समन्वक डा. विनीता कालरा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x