Follow us on

उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने जखनियां SDM को सौंपा ज्ञापन, सेवराई के पूर्व तहसीलदार के आदिवासी विरोधी बयान पर कार्रवाई की मांग

Share this post:

*गाजीपुर, 18/05/2026* – उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आज प्रातः 11:20 बजे जखनियां उपजिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सेवराई के तत्कालीन तहसीलदार श्री सुनील कुमार सिंह द्वारा गोंड एवं खरवार आदिवासी समुदाय के विरुद्ध दिए गए बयान पर तत्काल स्थानांतरण और विभागीय जांच की मांग की गई है।

ज्ञापन के अनुसार, *दिनांक 25/04/2026* को रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज, गाजीपुर में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान श्री सुनील कुमार सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को मौखिक निर्देश दिया था कि _“गोंड एवं खरवार जातियों की गणना अनुसूचित जनजाति में न की जाए तथा ST का दावा करने पर 3 माह के अंदर निर्गत प्रमाण पत्र मांगा जाए।”_

उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस कमेटी का कहना है कि यह निर्देश भारत सरकार के जनगणना नियमों, अनुसूचित जाति/जनजाति संशोधन आदेश अधिनियम 2002 व 2022, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण अधिनियम 1994 और उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेशों का खुला उल्लंघन है। इससे आदिवासी समाज की संवैधानिक पहचान को ठेस पहुंची है और जनगणना की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठे हैं।

संगठन ने बताया कि इस प्रकरण पर पूर्व में ज्ञापन देकर तहसीलदार को पद से हटाने की मांग की गई थी। लेकिन *15/05/2026* से उक्त अधिकारी को जखनियां तहसील, गाजीपुर में तैनात कर दिया गया है।

*उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार ने कहा*

“संविधान द्वारा प्राप्त अनुसूचित जनजाति की पहचान को एक अधिकारी द्वारा मौखिक आदेश से बदलना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इससे आदिवासी समाज में विश्वास बहाल होगा और जनगणना कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकेगा।”

*उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस की मुख्य मांगें:*

1. श्री सुनील कुमार सिंह को पूर्वांचल से हटाकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में तत्काल स्थानांतरित किया जाए।

2. उनके बयान की गोपनीय जांच कर उचित विभागीय कार्रवाई की जाए।

*कांग्रेस नेता ब्लॉक जखनियां चन्द्रशेखर आर्य ने कहा*

“गोंड और खरवार आदिवासी समुदाय के साथ हम सभी कांग्रेसजन हैं। ऐसे अधिकारी की जखनियां में तैनाती आदिवासी समाज के साथ अन्याय है। अगर प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की तो हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।”

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार, कांग्रेस नेता ब्लॉक जखनियां चन्द्रशेखर आर्य, विरेन्द्र कुमार, गोपाल खरवार, विनोद खरवार, ओमप्रकाश खरवार, गोरखनाथ गोंड़, श्यामलाल गोंड़, मोती, अमित खरवार, सुनील कुमार गोंड़, अमरनाथ गोंड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x