शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट
*लोहता*: लोहता निवासिनी उषाराज मौर्या के उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव संघ में निर्विरोध संचालक (निदेशक) निर्वाचित होने पर आज मौर्य समाज ने भव्य स्वागत किया। मौर्य कुशवाहा चेतना मंच के संरक्षक दिनेश मौर्य के नेतृत्व में समाज के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ लोहता स्थित उनके विद्यालय पहुंचे। यहां माल्यार्पण कर, बुके, पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट कर उषाराज मौर्या को सम्मानित किया गया और बधाई दी।
इस अवसर पर सत्येंद्र मौर्य, प्रहलाद मौर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश मौर्य, सुधीर कुमार, वंदना मौर्या, रामसूरत मौर्य, राजू वर्मा, दीपक मौर्य सहित बड़ी संख्या में मौर्य समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने उषाराज मौर्या के निर्विरोध निर्वाचन को समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके निदेशक बनने से क्षेत्र के सहकारिता आंदोलन को नई दिशा मिलेगी।