Follow us on

उत्तर प्रदेश जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर का दबदबा और जूनियर राष्ट्रीय के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन

Share this post:

जमानियां। गाजीपुर के युवा तीरंदाजों ने उत्तर प्रदेश जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। टीम ने न सिर्फ प्रतियोगिता में स्थान हासिल किया, बल्कि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम के लिए भी अपनी जगह पक्की की है। सोरम, मुजफ्फरनगर में दिनांक 4 से 06 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पदकों की झड़ी गाजीपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में कुल १४ पदक जीतकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इन पदकों में २ स्वर्ण पदक ८ रजत और ४ कांस्य पदक शामिल हैं।

मुख्य स्वर्ण पदक विजेता: शैलेन्द्र और भावना की मिश्रित टीम इवेंट में राष्ट्रीय टीम के लिए चयन इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर गाजीपुर के कई होनहार तीरंदाजों को आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में चुना गया है। रणविजय यादव, भावना सिंह, खुशी श्रीवास्तव और रोहित कुमार।यूपी टीम का नेतृत्व करने के लिए कोच संदीप सिंह का भी चयन हुआ है। जो आगामी २२,दिसंबर से ३० दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में आयोजित जुनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। गाजीपुर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव नंदू दुबे , और मुख्य कोच सतीश दुबे ने सभी खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और कोच के कुशल मार्गदर्शन का यह परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर इन खिलाड़ियों का चयन गाजीपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है और यह जिले में तीरंदाजी के भविष्य को उज्जवल बनाता है। इस सफलता ने साबित कर दिया है कि ग्रामीण अंचल में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन मिलने की जरूरत है।परिणाम, जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, मुजफ्फरनगर इंडियन राउंड (बालक वर्ग ) रणविजय यादव सिल्वर मेडल, अंजली कुमारी 40 मी कांस्य पदक, इंडियन राउंड टीम द्वितीय स्थान बालक वर्ग सिल्वर मेडल रणविजय यादव, कुणाल सिंह, अनमोल यादव, विजय यादव,इंडियन राउंड मिक्स टीम सिल्वर मेडल रणविजय यादव और अंजली कुमारी को प्राप्त हुआ। रिकवर टीम बालक वर्ग रोहित कुमार तृतीय स्थान सिलेक्ट नेशनल बालिका वर्ग में भावना सिंह द्वितीय स्थान सिलेक्ट नेशनल खुशी श्रीवास्तव चतुर स्थान सिलेक्ट नेशनल रिकर्व बालक वर्ग को टीम सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ शैलेंद्र कुमार, अमन सिंह यादव, आशीष तिवारी, विश्वजीत यादव, रिकर्व मिक्स टीम गोल्ड मेडल प्राप्त किया शैलेंद्र कुमार और भावना सिंह की जोड़ी बालिका वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में खुशी श्रीवास्तव को सिल्वर मेडल, भावना सिंह को ब्रॉन्ज मेडल कंपाउंड बालक वर्ग में विशाल यादव सिल्वर मेडल व्यक्तिगत स्पर्धा में गाजीपुर जिले को ओवरऑल मेडल गोल्ड 2, सिल्वर 8 ब्रांच 4, कुल 12 पदक प्राप्त हुए। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया विज्ञापन हेतु संपर्क सूत्र- होंगे98 39046 350 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x