वाराणसी — जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार उदय प्रताप इण्टर कॉलेज वाराणसी के लगभग 400 छात्रों ने प्रधानाचार्य डॉक्टर रमेश प्रताप सिंह की नेतृत्व में नमो घाट पर तमिल साहित्य से संबंधित जानकारी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न क्विज प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इसी तरह नमो घाट पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के तमिल विभाग के प्रोफेसर तमिल साहित्यकार सुब्रमण्यम भारती की पोती के द्वारा सुब्रमण्यम स्वामी के काशी व तमिल साहित्य के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।छात्रों के साथ प्रधानाचार्य डा.रमेश प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, डाक्टर उमाकांत सिंह, कार्तिक राम, आनंद कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।यह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम निश्चित रूप से छात्रों को तमिल भाषा के प्रति लगाव उत्पन्न करने में सहायक सिद्ध होगा वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता