Follow us on

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस पर 42 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर 4 का निस्तारण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संबंधित अधिकारियों के द्वारा जनसुनवाई की गई। जिसमें जमीन विवाद, राजस्व, पुलिस, और जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी 42 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के लिए उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बताया जाता है। की शनिवार को तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना है। भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, राशन कार्ड, और विद्युत

सुनवाई हुई। उक्त मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, बाल विकास परियोजना से सुपर वाइजर, विद्युत विभाग, जल निगम, पशु अस्पताल, विधवा व वृद्धा, विकलांग पेंशन आदि के साथ तमाम फरियादियों की समस्याओं को सुनी गई। इस दौरान संबंधित विभागों को भेजकर 5 दिन के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस बाबत उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि तमाम फरियादियों के द्वारा दी गई। प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता गुणवत्ता के साथ निस्तारण एवं समयबद्धता की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि हरहाल में फरियादियों के साथ न्यायसंगत कार्यवाही करते हुए। समस्याओं का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। चौरसिया ने बताया कि 42 में मौके पर 4 का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। उक्त मौके पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो अजय यादव, कानूनगो नसीमुल्ला, शैलेन्द्र सिंह यादव,राहुल कुमार, विजय कुमार आदि सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x