Follow us on

उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने स्थानीय बार संघ के सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानिया। तहसील सभागार में बार और बेंच के बीच एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। यह बैठक नवागत उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने स्थानीय बार संघ के सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया। एसडीएम के इस सकारात्मक रुख के बाद बार संघ की एक तत्काल बैठक पुनः तहसील सभागार में बुलाई गई। इसमें बार संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर विश्वास करते हुए पिछले कई दिनों से चले आ रहे धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया जाए। बार संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ने स्पष्ट किया कि अग्रिम सूचना तक धरना-प्रदर्शन स्थगित रहेगा। इस निर्णय की सूचना तहसील के समस्त न्यायालयों और मीडिया को प्रेषित कर दी गई है। बैठक के अंत में बार संघ अध्यक्ष और सचिव ने प्रशासन के प्रति सहयोग की अपेक्षा जताई। इस अवसर अध्यक्ष जयप्रकाश राम, सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ राम,कमलकांत राय, पंकज तिवारी, फैसल होदा,शशि भूषण राय, मेराज हसन, बृजेश कुशवाहा, बृजेश ओझा, बब्लू यादव,सोहन यादव,घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव , अरुण कुमार ,उदय नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, रवि प्रकाश , मकरध्वज,आजाद खान, सुनील यादव सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x