सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार रामनारायण वर्मा द्वारा तहसील प्रांगण में नए सभागार कक्ष मीटिंग कक्ष निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन किया गया। बताया जाता है। कि सोमवार को तहसील मुख्यालय परिसर में नए सभागार कक्ष के निर्माण के लिए एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया एवं तहसीलदार राम नारायण वर्मा कर कमलों द्वारा भूमि पूजन एक अत्यंत शुभ कार्य है। जिसे वास्तु के अनुसार सही दिशा, मुहूर्त और सामग्री के साथ किया गया। एसडीएम सुश्री ज्योति चौरसिया ने बताया कि आमतौर पर ईशान कोण या सूर्य की स्थिति के अनुसार (जैसे वृष, मिथुन, कर्क में नैऋत्य कोण) में नींव खोदकर, वास्तु यंत्र, ५ या ११ ईंटें, और रत्न रखकर भूमि पूजा की गई। उन्होंने बताया कि भूमि पूजन के लिए मुख्य विवरण दिशा सामान्यत ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) सर्वोत्तम है। लेकिन सूर्य की राशि के अनुसार दिशा बदल सकती है। चौरसिया ने बताया कि नए सभागार मीटिंग कक्ष के लिए अति आवश्यक जरूरत महसूस हो रहा था। जिसको लेकर सोमवार को तहसील परिसर स्थित खाली भूमि पर सभागार निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। बहुत जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कार्य शुरू की जाएगी। नए सभागार कक्ष निर्माण होने के बाद मीटिंग या किसी अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में काफी सुविधा मिलेगी।