उपजिलाधिकारी ( S,D,M ) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस संपन्न

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 4 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में अधिकांश मामले जमीन विवाद, रास्तों और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त, आपूर्ति, बिजली और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की गईं। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी (SDM) सुश्री ज्योति चौरसिया और तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अरविंद यादव, तहसीलदार राम नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, कानूनगो नसीमुल्ला, अजय कुमार यादव,लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा, भी मौजूद रहे। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। आयोजित कार्यक्रम के दौरान तहसील में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे और समाधान दिवस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उपजिलाधिकारी सुश्री ज्योति चौरसिया ने बताया कि संपूर्ण समाधान तहसील दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें। उक्त मौके पर शैलेन्द्र सिंह यादव, विजय कुमार आदि कर्मी रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x