Follow us on

उभरते बांसुरी वादक की इंस्टाग्राम आईडी हैक, फर्जी अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी। शहर के उभरते बांसुरी वादक मुकुंद शर्मा की सोशल मीडिया आईडी हैक कर उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर बदनाम करने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलाकार ने पुलिस को सूचना दी है और जल्द ही लिखित शिकायत देने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार, कई वर्षों से बांसुरी वादन के क्षेत्र में सक्रिय मुकुंद शर्मा देश के विभिन्न मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और कई प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर उनके नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया है।

बताया जा रहा है कि हैकर द्वारा बनाए गए इस फर्जी अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। कई लोग इसे असली आईडी समझकर स्वीकार भी कर रहे हैं। जबकि मुकुंद शर्मा की असली इंस्टाग्राम आईडी “Mukund Flute” नाम से संचालित है, जिस पर उनके कई चाहने वालों के साथ-साथ नामचीन कलाकार भी जुड़े हुए हैं।

मुकुंद शर्मा ने बताया कि उन्हें बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर उनके नाम की फर्जी आईडी बनाई गई है। उस आईडी से उनके प्रशंसकों और परिचितों को रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई लोगों को फोन कर इस फर्जी अकाउंट के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन अभी भी कई लोग अनजाने में उस आईडी को स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने अपने चाहने वालों और परिचितों से अपील की है कि उनके नाम से यदि कोई नई इंस्टाग्राम आईडी से रिक्वेस्ट आए तो उसे स्वीकार न करें। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दे दी गई है और जल्द ही लिखित तहरीर भी दी जाएगी।

मुकुंद शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोग उनके नाम और प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x