Follow us on

एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट*बागपत, उत्तर प्रदेश।* बागपत में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिय। आरोपी पति संदीप अपनी दूसरी पत्नी मधु को आम के बाग में लेकर गया था, जहां उसने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि संदीप को शक था कि उसकी पत्नी मधु शामली के किसी युवक से फोन पर बात करती है। इसी शक के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।संदीप की पहली शादी वर्ष 2006 में मधु की बड़ी बहन प्रीति से हुई थी। शादी के करीब तीन साल बाद बीमारी के चलते प्रीति की मौत हो गई। प्रीति और संदीप का एक बेटा है। इसके कुछ महीने बाद परिवार की सहमति से संदीप की शादी उसकी साली मधु से करा दी गई। मधु से संदीप की एक बेटी है।घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x