वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में तथा अपर उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए जा रहे 30 दिवसीय स्टूडेंट पुलिस एक्सपिरेंशियल लर्निंग प्रोग्राम 3.0 के अंतर्गत जनपद वाराणसी के कुल 18 थानो पर 14 फरवरी से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की संज्ञानात्मक व लोक कौशल में सुधार हो और साथ ही साथ वे कानून व आपराधिक प्रक्रिया, अपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था इत्यादि जैसे विषयों पर इंटर्नशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के अंदर की प्रतिभा को और निखारने तथा पुलिस की स्थिति परीस्थिति को समझने में मदद करेगा। सभी छात्र-छात्राओं का mybharat.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया तथा चयनित 18 थानो पर एक एक उपनिरीक्षक को थाना स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। थाना स्तर पर सफलतापूर्वक सिखलाई पूर्ण होने पर छात्र- छात्राओं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया जाएगा। स्पेल प्रोग्राम 3.0 के अंतर्गत शनिवार को छात्र-छात्राओं द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव के कक्ष में जनसुनवाई में प्रतिभाग कर पुलिस अधिकारी द्वारा कैसे जनसुनवाई की जाती है, के संबंध में अनुभवात्मक जानकारी प्राप्त की गई। स्पेल कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पुलिस की कार्यप्रणाली ही नही बल्कि पुलिस किन परिस्थितियों चुनौतियों व तनाव मेहोते हुए भी टाइम मैनेजमेंट के साथ अपनी ड्यूटी व जनता से अच्छा व्यवहार करती है। उनकी समस्याओं को सुनती है, निराकरण भी करती है। साथ ही साथ छात्र-छात्राओं के अंदर की प्रतिभा को और निखारने तथा पुलिस की स्थिति परीस्थिति को समझने में मदद करेगा।