Follow us on

औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा इंटर्नशिप, शोध, स्किल डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट पर आयोजित सेमिनार में सहभागिता हुई

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट                  वाराणसीआज दिनांक 13 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर, वाराणसी में नवनिर्मित कंप्यूटर प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण तथा रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा इंटर्नशिप, शोध, स्किल डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट पर आयोजित सेमिनार में सहभागिता हुई

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री दया शंकर मिश्र जी द्वारा नवनिर्मित कंप्यूटर प्रयोगशाला कक्ष का लोकार्पण किया गया। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के उपाध्यक्ष श्री सुरेश पटेल जी, रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के महामंत्री तथा रामनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल जी, एम.पी बिस्किट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्शन मैनेजर श्री तनवीर अहमद जी, महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय जी, प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा जी तथा सी.एम.ओ श्रीमती अपूर्वा पाण्डेय भी साथ में मौजूद रहें।

सभी अतिथियों ने कंप्यूटर प्रयोगशाला के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के इस युग में बिना कंप्यूटर शिक्षा के शिक्षा अधूरा है। महाविद्यालय की छात्राओं को इससे काफी लाभ होगा।

आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी जी के चित्र पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित करके सेमिनार का शुभारंभ किया गया। आयोजित सेमिनार में इंटर्नशिप, शोध, स्किल डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट पर सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

श्री राकेश जायसवाल जी ने छात्राओं से कहा कि उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं,आप सिर्फ नौकरी के पीछे मत भागिये, उद्योग में रुचि लीजिए। उद्योग से आपके उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सकता है।

मुख्य अतिथि श्री दया शंकर मिश्र ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय की छात्राओं से कहा की नई शिक्षा नीति में सभी को औद्योगिक क्षेत्र के बारे में जानकारी, इंटर्नशिप तथा शोध करना अनिवार्य है। उन्होंने छात्राओं को समूह में प्रत्येक सप्ताह इंटर्नशिप एवं शोध के लिए रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आमंत्रित किया। उन्होंने छात्राओं को कम से कम 4 से 8 घंटे तक अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर शिक्षा को आज के समय में अनिवार्य बताते हुए उन्होंने कंप्यूटर प्रयोगशाला के उद्घाटन पर सबको बधाई दिया।

महाविद्यालय की निदेशक प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि कई वर्षों से कंप्यूटर प्रयोगशाला की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है। उन्होंने छात्राओं को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में इंटर्नशिप और शोध के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में वहां पर प्लेसमेंट के लिए भी कहा। निदेशक महोदया ने बताया कि इस सत्र 2026–27 से महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एम.एससी. तथा एम.कॉम पाठ्यक्रम भी प्रारंभ हो गया है।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री अनामिका तिवारी तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. रामनरेश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अरुण कुमार दुबे, डॉ. प्रतिमा राय, डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपक कुमार गुप्ता, वैशाली पाण्डेय, सोफिया खानम, अंजलि विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, अल्पा तिवारी, शिव प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x