कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी के ककरमत्ता स्थित श्री राम नगर कॉलोनी में इन दिनों कुत्तों का आतंक व्याप्त है कॉलोनी के उपाध्यक्ष आनंद मोहन सिंह ने बताया कि लगभग एक सप्ताह से कुत्तों के आतंक से कॉलोनी के लोगो में भय व्याप्त है उन्होंने आगे बताया कि दो दिनों के अंदर एक दर्जन से अधिक कॉलोनी व रानीपुर के लोगों को घायल कर चुका है जिसके चलते लोगों का घर से बाहर निकलने आने-जाने में डर का माहौल है नगर निगम प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि कॉलोनी के अंदर से इन आवारा कुत्तों को पकड़ कर कहीं दूर छोड़ें या उसकी उचित व्यवस्था करे ताकि इन आवारा कुत्तों से कॉलोनी एवं आसपास के लोगों को निजात मिल सके!
Post Views: 19