Follow us on

कचहरी परिसर में पेंशनरों की हुई बैठक

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — उत्तर प्रदेश सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को पेंशनरों ने कचहरी वाराणसी परिसर में एक आवश्यक बैठक किया। बैठक का नेतृत्व करते हुए जिला मंत्री अशोक सिंह ने कहा कि आज कर्मचारी सेवा निवृत्त होने के बाद अनेक बीमारियों से ग्रस्त होता जा रहा है। गंभीर बीमारियों के लिए सरकार की स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल होती जा रही है।विशेषज्ञ चिकित्सालयों में कैशलेस चिकित्सा अच्छादित ना होने के कारण पेंशनर अपनी जान बचाने के लिए संपत्ति गिरवी रखकर इलाज कर रहा है। जिसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति में अनेक अड़चनो के कारण भुगतान ना होने से पेंशनर कर्ज के जाल में फसता जा रहा है, जो पेंशनर्स के लिए समस्या बनती जा रही है।सभी पेंशनरों ने एक स्वर में सरकार से देश के विशेषज्ञ चिकित्सालयों मे कैशलेश सुविधा देने,राशिकरण कटौती रोकने, पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने आदि की मांग की गई।जिसपर सभी सदस्यों ने आम सहमति जताई।बैठक की अध्यक्षता वीरेन्द्र सिंह ने तथा संचालन अशोक सिंह ने किया।बैठक में प्रमुख रूप से मदन मोहन श्रीवास्तव, रामजी सिंह, सीताराम, कृपाराम, बुद्धू सिंह,नामवर, प्यारेलाल, शोभनाथ, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, प्रेम कुमार, हेमंत कुमार आदि शामिल रहे

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x