जमानियां। कस्बा बाजार मदर टेरेसा हॉस्पिटल के पास पुरानी जर्जर बिजली खंभा झुका, बंदरों के धमा चौकड़ी से कभी भी गिरने का खतरा मंडराने लगी है। कस्बा बाजार के भीतर जाने वाली मदर टेरेसा हॉस्पिटल के पास एक जर्जर बिजली का खंभा राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गया है। खंभे का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है और यह केवल बिजली के मजबूत तारों के सहारे टिका हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह खंभा काफी समय से खतरनाक स्थिति में है। इसका जमीन से जुड़ा आधार पूरी तरह टूट चुका है, जिससे इसका ऊपरी सिरा सड़क की ओर खतरनाक ढंग से झुका हुआ है। कस्बा बाजार के भीतर जाने का मुख्य रास्ता है। जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बंदरों की धमा चौकड़ी के कारण किसी समय गिरने की आशंका बनी हुई है। यदि यह खंभा अचानक गिरता है। तो न केवल बिजली की आपूर्ति बाधित होगी। बल्कि इसकी चपेट में आकर जान-माल का बड़ा नुकसान भी हो सकता है। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग एसडीओ को कई बार जर्जर पोल के बारे में बताया गया। कि लेकिन अबतक बदलने के लिए सुनवाई नहीं हुई। शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार अहमद खान वारसी, आरिफ खान वारसी, हयात खान वारसी, हेमंत यादव, शशिकांत बर्नवाल आदि बिजली उपभोक्ताओं ने प्रशासन से इस गंभीर लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है। कि किसी भी अनहोनी से पहले इस जर्जर खंभे को तुरंत हटाकर नया खंभा लगाया जाए। ताकि इस व्यस्त मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में एसडीओ लोकेश कुमार लोक ने बताया कि समस्या के निस्तारण के लिए विभाग के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि खंभे को जल्द ही बदल दिया जाएगा। फोटो