सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। बडेसर बड़ी नहर के सामने स्थित कांशीराम आवास के पीछे कान्हा गौशाला का एसडीएम मनोज पाठक ने औचक निरीक्षण किया। गोशाला में साफ सफाई नदारत चारों तरफ गंदगी देखकर उन्होंने जिम्मेदारों से नाराजगी जताते हुए। साफ सफाई के साथ चुने का छिड़काव किए जाने के लिए निर्देशित किया। सोमवार को उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक पूरी टीम के साथ कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दरवाजे पर पहुंचते ही अंदर गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को गोशाला में तत्काल साफ सफाई कराने के साथ चुने की छिड़काव कराने के निर्देश दिए। जिससे गोवंशों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी। निरीक्षण के उन्होंने हरा हरे चारा की कमी पाया। जबकि सूखा भूसे और पानी की व्यवस्था ठीक ठाक पाई गई। चारा गोदाम में अन्य फालतू सामान रखे पाए जाने पर फटकार लगाते हुए। तत्काल खाली कराने का निर्देश दी। इस दौरान कान्हा गौशाला में 362 छोटे बड़े पशुओं को रखा गया था। इस दौरान एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने पशुओं की उचित देखभाल के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कान्हा गोशाला में गोवंशों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। साथ उन्होंने ने गोशाला की और बेहतरीन व्यवस्था करने के लिए संबंधित लोगों को निर्देश दिए। बताया जा रहा है। कि एसडीएम मनोज कुमा पाठक के द्वारा कान्हा गौशालाओं के औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी और बदइंतजामी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई गई है। निरीक्षण के समय हरा चारा की कमी पर असंतोष जताया। साफ-सफाई न होने और बीमार पशुओं के उचित रखरखाव न मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई। और व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने कान्हा गौशालाओं का निरीक्षण करते हुए चारे-पानी, धूप से बचाव और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखा। गंदगी देख कर उन्होंने तुरंत सुधार करने की चेतावनी दी है। पाठक ने बताया कि सभी बीमार पशुओं को टैगिंग कराया गया। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक डॉ सर्वेश कुमार से गौवंशों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। तथा लापरवाही पर सख्त हिदायत दी गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि गौशाला प्रबंधन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विशेषकर चिलचिलाती गर्मी में पशुओं के बचाव के इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इन निरीक्षणों का उद्देश्य गौशालाओं में गायों की सुरक्षा और उनके लिए बेहतर चारे-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उक्त मौके पर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, पशु चिकित्सक डॉ सर्वेश कुमार के साथ अन्य कर्मी शामिल रहे।