सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। क्षेत्र स्टेशन के बडेसर के बड़ी नहर के सामने कांशीराम आवास के पीछे कान्हा गौशाला में बेसहारा पशु आश्रय योजना के अंतर्गत निराश्रित पशुओं के लिए पक्के टीन शेड में रखे गए है। इन शेडों में गायों के रहने, चारे-पानी और छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। ताकि उन्हें प्रतिकूल मौसम से बचाया जा सके और सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। कान्हा गौशाला में लगभग 200 पशुओं की क्षमता वाले मानक मॉडल के तहत टीन के शेड बनाए गए है। टीन शेड के अलावा यहाँ चारे के लिए चारा गोदाम, पानी की चरही, पशु चिकित्सा क्लिनिक, और कर्मचारियों के लिए आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं। बताया जाता है। कि प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं के आधुनिकीकरण के लिए करोड़ों रुपये का फंड जारी किया जाता है। समय समय पर विभागीय अधिकारी निर्देश मिलने पर गोवंशों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए टीन शेड की स्थिति की नियमित जांच किया जाता है। और आवश्यकतानुसार इनका दायरा बढ़ाया जाता है। इस संबंध में पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कान्हा गौशाला में बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के साथ चारे-पानी की उचित व्यवस्था के माध्यम से उनकी देखभाल किया जाता है।