शिवपूजन गोंड की रिपोर्ट*वाराणसी, * आज दिनांक 18 जुलाई 2026, दिन शनिवार, समय शाम 6:00 बजे *गोंडवाना गणतंत्र पार्टी* के कार्यकर्ताओं ने कचहरी स्थित *अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च* निकालकर जिला मुख्यालय, वाराणसी पहुंचकर *माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश* को संबोधित मांग पत्र *जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से* सौंपा।
सभा का संचालन एवं नेतृत्व *जिला अध्यक्ष विनोद शाह* ने किया। सभा को संबोधित करते हुए बताया कि
जनपद बलिया के थाना रेवती अंतर्गत ग्राम गायघाट के निवासी *निर्दोष कामजी शाह गोंड* को पुलिस हिरासत में बेरहमी से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें विरोधी पक्ष को सौंप दिया गया। विरोधी पक्ष जो उसी ग्राम की प्रधान गैंग के लोग हैं, उन्होंने कामजी को इतना मारा कि वह अचेत हो गए। जब परिवार को पता चला तो पहले उन्हें बलिया के निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें *BHU ट्रामा सेंटर, वाराणसी* रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी* द्वारा ज्ञापन में निम्न मांगें रखी गईं:
1. *ग्राम प्रधान की गैंग टीम की तत्काल गिरफ्तारी* कर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए। दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उन पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज कर संवैधानिक कार्यवाही की जाए।
2. *मृतक के आश्रित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता* एवं परिवार के एक सदस्य को *सरकारी नौकरी* दी जाए।
3.पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच* कराई जाए।
ज्ञापन जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किया गया।
*ज्ञापन सौंपने वालों में उपस्थित रहे:*
विनोद शाह मरकाम,जिला अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ओमप्रकाश पोया, मंडल अध्यक्ष वाराणसी शुभम गोंड, जिला संरक्षक शिवजतन गोंड, विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी पिंडरा वीरेंद्र मरकाम, जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा चंद्र मोहन गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश मरावी, प्रदेश संगठन मंत्री चहेती गोंड, संगठन मंत्री उमाशंकर गोंड, शिवपुर विधानसभा अध्यक्ष राहुल गोंड, आनंद गोंड युवा मोर्चा, शिवकुमार गोंड विधानसभा महासचिव, ओमप्रकाश गोंड अध्यक्ष अजगरा, दीनानाथ गोंड, जिला संगठन मंत्री दिनेश गोंड, जिला अध्यक्ष गोंड महासभा संतोष गोंड, छोटे लाल गोंड, उमा गोंड, ओमप्रकाश करोम, मदन मास्टर गोंड ,जय प्रकाश गोंड बेलवारिया, प्रेम चंद जिला संगठन मंत्री , जय प्रकाश, राजकुमार गोंड,राम जतन गोंड काकलपुर, संतोष गोंड पयागपुर, सुभाष गोंड सरसावा, चंदन गोंड प्रयागपुर, पूर्व प्रधान भटौली, लवकुश गोंड मीडिया प्रभारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ज्ञापन के बाद 2 मिनट का मौन धारण कर *परम शक्ति बड़ादेव* से प्रार्थना की गई कि दिवंगत कामजी गोंड को पेनरूप में स्थान मिले और पीड़ित परिवार को सुख-शांति प्राप्त हो,