कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी। अर्थशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में रविवार को परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल ‘इकोफेस्ट’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह विदाई नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। विद्यार्थी जीवन निरंतर एक रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ने का जीवन है, इसे अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा और समर्पण के साथ जीना चाहिए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया। गीत, नृत्य और खेल के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। छात्रों ने अपने विश्वविद्यालयी जीवन की यादों को साझा किया। इस अवसर पर प्रो. राजीव कुमार, प्रो. पारसनाथ मौर्य, प्रो. हंसा जैन, डॉ. ऊर्जस्विता सिंह, संजय, देवेंद्र नित्य, प्रज्ञा, श्रेया, प्रिया, मंजरी, आयुषी, शहबाज, आकाश, राजकुमार, दानिश, आशुतोष, हरीश, रोहणी, नेहा, रिदम आदि उपस्थित रहे।