Follow us on

काशी विद्यापीठ : एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ 

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट

वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा कबीर प्राक्टय स्थल, लहरतारा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शनिवार को शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम सेविकाओं ने शिविर हेतु शिविर स्थल की साफ सफाई की और इसके बाद लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ शिविर का प्रारंभ किया गया, जिसमें योग अभ्यास करवाया गया। साथ ही शिविर के संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया जैसे भोजन समिति, अनुशासन समिति, स्वागत समिति, सांस्कृतिक समिति, इत्यादि। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम द्वारा स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधिओ के बारे में जानकारी दी। बौद्ध स्टडी के निदेशक एवं इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. आनंद शंकर चौधरी द्वारा स्वयं सेविकाओं को समाज में सकारात्मक योगदान हेतु प्रेरित किया।

बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम समन्वयक प्रो. संजय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर को उत्साह के साथ प्रतिभागिता करने के लिए उत्साहित किया गया। साथ ही लैंगिक भेदभाव के बारे में महिलाओं का क्या योगदान हो सकता है इस पर अपने विचार रखें। शिविर की संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन गीत इत्यादि कार्यक्रम किए गए और धन्यवाद के साथ शिविर के प्रथम दिन का समापन किया गया। शिविर का संचालन प्रो. अनीता, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. वीणा वादिनी एवं डॉ. एस एंजेला के निर्देशन में किया गया। शिविर में 250 स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x