साक्षी सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कबीर प्राकट्य स्थल, लहरतारा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्वयं सेविकाओं ने आस-पास की बस्तियों में जाकर लोगों को मतदाता हेतु जागरूक किया। साथ ही स्वयं सेविकाओं ने अपनी टोलियों के माध्यम से पसियाना मलिन बस्ती, हरिजन बस्ती, नई बस्ती, बौलिया एवं मिसिरपुरा के विभिन्न परिवारों में जाकर के मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी एकत्रित की।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बौद्धिक सत्र में संतोष कुमार जीएमआर फाउंडेशन, शालिनी सिंह, अरविंद कुमार ने छात्राओं को निशुल्क में प्रशिक्षण दिये जा रहे विभिन्न कोर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके कौशल विकास केंद्र में इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, होटल रूम अटेंडेंट और ईवी ऑटो ट्रेनिंग निशुल्क रूप से दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इन स्किल कोर्स के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। बौद्धिक सत्र का संचालन स्वयंसेविका यशवी एवं धन्यवाद ज्ञापन सुचिता ने किया। निहरिका ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। यह शिविर कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. वीणा वादिनी एवं डॉ. एस एंजेला के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। शिविर में 250 स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।