काशी विद्यापीठ : दर्शनशास्त्र विभाग के चार शोधार्थी भारतीय दलित साहित्य आकादमी द्वारा सम्मानित

वाराणसी। दर्शनशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चार शोधार्थियों को भारतीय दलित साहित्य आकादमी, नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. नंदिनी सिंह ने बताया कि प्रो. पिताम्बर दास के निर्देशन में शोधरत विद्यार्थी शुभम यादव, कोमल, वन्दना मौर्य एवं डॉ. अम्बरीष राय के निर्देशन में शोधरत वैष्णवी चौहान को भारतीय दलित साहित्य आकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 41वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार समेल्लन यह सम्मान दिया गया। इस मौके पर डॉ. शुभम यादव को महात्मा ज्योतिबा फूले फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 2025, कु. कोमल व वंदना मौर्य को डॉ० अम्बेडकर फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 2025 एवं वैष्णवी चौहान को भगवान बुद्ध फेलोशिप राष्ट्रीय सम्मान 2025 प्रदान किये गये रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x