Follow us on

काशी विद्यापीठ : ‘पंचायत चुनाव में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी आयोजित 

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी। राजनीति विज्ञान विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एवं पंचपरमेश्वर विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को ‘उत्तर प्रदेश आगामी पंचायत चुनाव में उच्च शिक्षण संस्थानों एवं राजनीति विज्ञान विभाग की भूमिका’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. मोहम्मद आरिफ ने प्रत्यक्ष लोकतंत्र में नागरिकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ग्राम स्वराज की परिकल्पना की प्रासंगिकता को बताया। उन्होंने राज्य व नागरिकता में अंतर्संबंध की महत्ता पर जोर दिया। साथ ही नागरिकों की भूमिका की पहचान कर लोकतंत्र की मजबूती में युवा पीढ़ी के योगदान पर बल दिया और एक कदम स्वराज की ओर बढ़ाने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता पंचपमेश्वर विद्यापीठ के संस्थापक डॉ. चन्द्रशेखर प्राण ने अपनी संस्था तीसरी सरकार के माध्यम से जन-अधिकार, स्वशासन प्रणाली के माध्यम से प्रत्यक्ष लोकतंत्र के आधार पर सरकार के निर्माण व संचालन जैसे क्षेत्रों में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत इन्होंने शोध कर प्रत्येक संवेदनशील नागरिक को अपने स्थान विशेष की समस्या का चुनाव व समाधान करने का यदि संकल्प लें व उसपर कार्य करें तो लोकतंत्र में महिला व युवा की सक्रिय भागीदारी तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार पंचायतों में और भी सुदृढ़ होगा। प्रो. रविप्रकाश ने चुनाव व उसमें नागरिक के स्थान के संदर्भ में तीसरी सरकार संस्था के माध्यम से उत्साह व सहयोग द्वारा लोकतंत्र की नींव की मजबूती पर बल देते हुए जागरूकता के विकास का मार्ग प्रशस्त किया। संचालन डॉ. रेशम लाल ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. सूर्यभान प्रसाद, प्रो. संजय, राजेश टंडन, डॉ. ज्योति आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x