Follow us on

काशी विद्यापीठ परिसर में वाराणसी डाक परिक्षेत्र के प्रथम पोस्ट आफिस का हुआ उद्घाटन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — भारतीय डाक विभाग द्वारा आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार को काशी विद्यापीठ परिसर स्थित डाकघर में नेक्स्ट जेनरेशन डाकघर का शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक डाकघर का उद्घाटन वाराणसी क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल पद्मगन्धा मिश्रा तथा काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल पद्मगंधा मिश्रा ने कहा कि यह पहल केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम.सिंधिया के दृष्टिकोण से प्रेरित है। जिसका उद्देश्य डाकघर को जीवंत, विद्यार्थी केंद्रित, प्रौद्योगिकी सक्षम स्थानो के रूप में पुनर्परिभाषित करना है, जो वास्तव में नई पीढ़ी के युवाओं व छात्रों के साथ तालमेल बिठाते हैं।एन-जेन पोस्ट आफिस परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। इस आधुनिक डाकघर की विशेषता यह है कि यहां छात्र-छात्राएं ना केवल डाकघर की सेवाएं प्राप्त कर सकती हैं, बल्कि एक अनुकूल वातावरण में बैठकर चाय काफी का आनन्द भी ले सकते हैं। इसके लिए डाकघर परिसर में आरामदायक टेबल और कुर्सी की भी व्यवस्था की गई है, जिससे युवा व छात्र मिनी लाइब्रेरी, टीवी, वीडियो गेम, शतरंज,कैरम आदि की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय डाक विभाग जो सदियों से लोगों को जोड़ने का कार्य करता आया है, अब डिजिटल सेवाओं, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और बेसिक कनेक्टिविटी के माध्यम से नए युग में प्रवेश कर चुका है। एन-जेन डाकघर इसी परिवर्तन की अगली कड़ी है, जिसे विशेष रूप से युवा पीढ़ी और छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि वाराणसी डाक परिक्षेत्र का प्रथम नेक्स्ट जेन पोस्ट ऑफिस महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रांगण में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह डाक विभाग का युवाओं के प्रति एक नई सोच और सुविधा का प्रतीक है। इससे युवाओं का डाक विभाग के प्रति जुड़ाव और भी सुदृढ़ होगा। विभाग के अधिकारियों ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति विश्वविद्यालय प्रशासन तथा छात्र-छात्राओं को उनके जोश और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिसमें सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का नया डाकघर अब युवा सशक्तिकरण, संस्थागत सहयोग और लोक सेवा आधुनिकीकरण का प्रतीक बन गया है। इस कार्यक्रम में डाक विभाग एवं विश्वविद्यालय अधिकारी ,कर्मचारीगण व काफी संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x