Follow us on

काशी विद्यापीठ : मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बाल सुधार गृह, रामनगर में मानसिक स्थिति परीक्षण संपन्न

Share this post:

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी आदेशानुसार मनोविज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बाल सुधार गृह, रामनगर में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं शोध गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं पर, जो पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत आती हैं, मेंटल स्टेटस एग्जामिनेशन एवं मनोवैज्ञानिक अध्ययन किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठाकराल ने बताया कि इस अध्ययन का उद्देश्य बालिकाओं की मानसिक स्थिति का आकलन करना तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, संवेदनशीलता एवं शोध कौशल के विकास में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं। इस अवसर पर नमित कुमार सिंह, श्रेया राय, अनुप आनंद पाल, अनुप्रिया यादव, निधि आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x