वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी। महिला अध्ययन केन्द्र, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा गोद लिए गये गांव के महामना मालवीय इण्टर कालेज, बच्छांव में जूनियर, हाईस्कूल एवं इण्टर कालेज की बालिकाओ के बीच कहानी लेखन प्रतियोगिता एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला अध्ययन केन्द्र की सदस्य एवं समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने बताया कि कहानी प्रतियोगिता में काव्या जायसवाल एवं पेटिग प्रतियोगिता में चांदनी पटेल विजेता रहीं। प्रो. अमिता ने बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम- 2023’ के समर्थन में छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाया। इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ. चन्द्रमणि सिंह ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओ को राजनितिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एतिहासिक कदम हैं।
Post Views: 1