साक्षी सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी। समाज कार्य विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को ‘मानव संसाधन विकास और औद्योगिक संबंध’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आलोक कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जनरल मैनेजर एचआर आदित्य बिड़ला ग्रुप एवं वाईस प्रेसिडेंट अकूस फार्मा हरिद्वार ने मानव संसाधन विकास की अवधारणा, कार्यस्थल पर कौशल विकास, कर्मचारियों के प्रबंधन तथा औद्योगिक संबंधों की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति उसके मानव संसाधनों की दक्षता एवं श्रम-प्रबंधन के समन्वित संबंधों पर निर्भर करती है। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में वर्तमान चुनौतियों, श्रमिकों के अधिकारों एवं संगठनात्मक विकास में मानव संसाधन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. वन्दना सिन्हा ने की। स्वागत प्रो. निमिषा गुप्ता, विषय प्रवर्तन प्रो. अनिल कुमार चौधरी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डॉ. अश्वनी सिंह, रेणु देवी, अंतुला कुमारी आदि उपस्थित रहे।