Follow us on

काशी विद्यापीठ : मॉरीशस में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान देंगे प्रो. राजमुनि

Share this post:

वाराणसी। विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरीशस, साहित्य संचय फाउण्डेशन दिल्ली, हिन्दी प्रचारिणी सभा मॉरीशस एवं हिन्दी और अन्य भारतीय भाषा विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वाधान में विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर चार दिवसीय (09 से 12 जनवरी) तक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मॉरीशस में किया जायेगा। संगोष्ठी में देश-विदेश के अनेक विद्वान प्रतिभाग करेंगे। इसमें हिन्दी भाषा, साहित्य एवं नवाचार के विविध पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिन्दी विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रो. राजमुनि हिन्दी शिक्षण के नवाचारः एक बहु आयामी दृष्टिकोण’ विषय पर बतौर वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जो विश्वविद्यालय के लिए बहुत गौरव एवं सम्मान की बात है। गौरतलब है कि प्रो. राजमुनि अपनी साहित्यिक अभिरुची एवं तार्किक क्षमता के कारण विदेशों में होने वाले अनेक कार्यक्रमों में वक्ता के रूप में आमंत्रित किये जाते हैं। हाल ही में विश्व साहित्य सेवा संस्थान सिंगापुर के चैनल द्वारा साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है। प्रो. राजमुनि कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की भी अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि प्रो. राजमुनि वाराणसी से जाने वाले अकेले व्यक्ति हैं, जो उक्त अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपना व्याख्यान देंगे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x