Follow us on

काशी विद्यापीठ : समाजशास्त्र विभाग के लोगो निर्माण के लिए कुलपति ने छात्रों को किया पुरस्कृत

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाजशास्त्र विभाग का लोगो तैयार करने के लिए ललित कला विभाग में एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 34 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी द्वारा नामित निर्णायक मंडल ने काशी, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और समाजशास्त्र को समाहित करने के आलोक में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित किए गए लोगो का परीक्षण किया। निर्णायक मंडल द्वारा एम.एफ.ए. प्रथम वर्ष के सागर कुमार और बी.एफ.ए. प्रथम वर्ष के अभिषेक यादव की पेंटिंग समाजशास्त्र विभाग के लोगो की थीम हेतु चयनित की गई। निर्णायक मंडल में समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह, ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, एवं सहायक लेखाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह सम्मिलित रहे। इस मौके पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने लोगो हेतु चयनित पेंटिंग्स के लिए ललित कला के विद्यार्थियों सागर कुमार व अभिषेक यादव को रुपया 1100 पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. राजेश कुमार मिश्र, कुलानुशासक प्रो. कृष्ण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

हरितालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और युवतियां मनपसंद वर की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं मिट्टी से शिव-पार्वती और गणेश सहित परिवार की प्रतिमाएं बनाकर पूजा करती हैं।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x