कृषकों को खरीफ-2026 में मोटे अनाजों की खेती हेतु नि:शुल्क मिलेंगे बीज मिनीकिट

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –– जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि दलहन, तिलहन एवं मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीफ- 2026 में उर्द 367 पैकेट, मूंग 175, अरहर 1432, तिल 400, ज्वार 80, बाजार 400, कोदो 200, सांवा 200 एवं मडुआ रागी 200 पैकेट बीज मिनी किट दिए जाएंगे। इसके अलावा सामान्य वितरण योजना के अंतर्गत धान, उर्दू, मूंग, अरहर, तिल, ढैंचा का बीज 50% अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। बीजों का वितरण पीओएस मशीन से किया जाएगा जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही शंकर बीज जैसे धान, मक्का, ज्वार, बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भंडारों से 50% अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। खरीफ- 2026 में कृषि विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं में समस्त बीज ऑनलाइन बुकिंग कराते हुए ई- लॉटरी के माध्यम से कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामान्य बीज वितरण एवं मिनीकिट बीज वितरण हेतु निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष समस्त बीज (प्रमाणित शंकर) की बुकिंग विभाग के पोर्टल (https//agriculture,up,gov,in) पर 22.04.2026 से प्रारम्भ कर दिया गया है।जिसकी कट-आफ तिथि 10 मई 2026 निर्धारित है। जहां किसान अपनी आवश्यकता अनुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं। बीज वितरण हेतु किसानो का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। अतः जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील है कि वह समय रहते पंजीकरण कर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं, जिससे खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन सुनिश्चित कराया जा सके।

Leave a Comment