वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — केन्द्रीय कारागार में दिव्यांग बन्दियों को उनकी आवश्यकतानुसार सहयोगी उपकरण प्रदान किया गया।सहयोगी उपकरण पाकर दिव्यांग बन्दियों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को सहयोगी उपकरण वितरण के मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी अमित कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह, होमगार्ड कमाण्डेंट बृजेश कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश दुबे उपस्थित रहे। इस अवसर पर केन्द्रीय कारागार वाराणसी में निरुद्ध दिव्यांग बन्दियों को उनकी आवश्यकतानुसार 10 ट्राई साइकिल,दो सेंसर वाली छड़ी, दो कान की मशीन, चार बैसाखी, एक व्हीलचेयर आदि वितरित किया गया। अपने उपयोग के सहयोगी उकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक काउंसलर रविंद्र यादव द्वारा सभी दिव्यांग बन्दियों की एक-एक कर काउंसलिंग की गई एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से दिव्यांग बन्दियों का प्रमाण पत्र बनवाए जाने की औपचारिकताएं पूर्ण की गई।इस मौके पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र द्वारा कारागार में पधारे सभी आगन्तुक पदाधिकारियों द्वारा दिव्यांग बन्दियों को दिए जाने वाले उपकरणों एवं दिव्यांजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र को परिपूर्ण करने में आवश्यक कागजातों को उपलब्ध कराए जाने के लिए धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ,वरिष्ठ चिकित्सकीय परामर्श दाता लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, प्रभारी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट सन्दीप खरे एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे