गाजीपुर-केन्द्रीय विद्यालय गाजीपुर में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. इरज राजा, आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर रहे।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन के पश्चात स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा स्वागत, तत्पश्चात दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुस्तक, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। वागत संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि डॉ० इरज राजा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वार्षिक क्रीड़ा समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होते हैं। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों को कहा कि पुलिस लाइन में खेल की अनेक उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अगर चाहें तो वहां जाकर इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने मशाल प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से क्रीड़ा समारोह के शुभारंभ की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता नृत्य तथा प्राथमिक छात्रों द्वारा एरोबिक्स प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।इसके पश्चात चारों सदनों शिवाजी, टैगोर, अशोक एवं रमन सदन द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। खेल शपथ खेल कप्तान द्वारा दिलाई गई तथा मशाल प्रज्वलन के साथ खेल भावना को और अधिक सुदृढ़ किया गया।खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिका वर्ग), रिले रेस, 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) तथा फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पूर्व भी वर्ष पर्यन्त आ योजित विभिन्न अन्तर्सदनीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।वार्षिक खेलकूद समारोह का सफल संचालन विद्यालय के खेल शिक्षक अभिषेक गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद इरशाद और धन्यवाद ज्ञापन नीरज राय द्वारा किया गया। पूरा आयोजन खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक गण मृत्युंजय राय, आलोक राय, मनीष आर्य, नीरज राय, संदीप कुमार सिंह, अजीत सिंह, सूरज शुक्ला, बालचंद राम, उपेंद्र तिवारी, विजय प्रताप, वैभव शुक्ला, अवनीश प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, इरशाद अभिषेक गुप्ता पंकज कुशवाहा दिलीप शर्मा रविंदर पूनम कुशवाहा आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।