Follow us on

कोडीन कफ सिरप मामले में अर्जित की गयी 13 करोड़ की सम्पत्ति पुलिस ने किया जब्त

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी — कोतवाली व एसआईटी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन कफ के अवैध‌ व्यापार से अर्जित की गयी अभियुक्त मनोज यादव की 13 करोड़ के लगभग की सम्पत्ति को‌ जब्त करने का बड़ा कार्य किया गया। यह कार्रवाई जैतपुरा थानांतर्गत ईश्वर गंगी चम्पाबाई टावर निवासी मनोज यादव के विरुद्ध किया गया। पुलिस का आरोप है की मनोज यादव सिंडिकेट फ्रेंड के फैंसी डील कफ सिरप तस्करी और बिक्री में शामिल रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अबतक करीब 1,26,000 बोतल कफ सिरप की खरीद बिक्री किया गया है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह कार्यवाही किया गया। संयुक्त पुलिस टीम ने मनोज यादव और उससे जुड़े अन्य लोगों की कुल 20 संपत्तियों को कुर्क किया है। जब्त की गई संपत्तियों में कई मकान, प्लॉट और अन्य निर्माण शामिल रहे हैं। जिनकी कुल कीमत 12 करोड़ 66 लाख रुपए आंकी गई है। वित्तीय लेनदेन की जांच को आगे बढ़ते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज यादव और उससे जुड़े सात बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है। इन खातों में कुल 86 लाख रुपए की धनराशि रही। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई 20 संपत्तियों में से पांच संपत्तियां भोला जायसवाल के नाम पर है। जो पिण्डरा इलाके में स्थित है। पुलिस के अनुसार भोला जायसवाल भी इस मामले में शामिल पाया गया है, और जल्द ही उसकी इन पांच संपत्तियों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही ड्रग्स तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अवैध धन से अर्जित सम्पत्ति को जब्त करना तस्करों के कमर तोड़ने की दिशा में एक सराहनीय करम है। इसकी जांच आगे भी चलाई जा रही है

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x