Follow us on

कोतवाली परिसर में पुलिस, पत्रकारों और के बीच पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

जमानियां। कोतवाली परिसर में पुलिस, पत्रकारों और के बीच पहली बार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य आपसी सौहार्द और सहयोग को बढ़ावा देना था। यह समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने एक- दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन के माध्यम से आपसी सौहार्द और सहयोग को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर,क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार, कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर, गहमर कोतवाली प्रभारी प्रभारी प्रमोद सिंह, राजू दिवाकर व जमानियां सर्किल के थाना प्रभारी सहित सैकड़ों पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत होती है। जो समाज के लिए सकारात्मक संदेश देती है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x