Follow us on

Share this post:

वाराणसी। 12 से 14 सितम्बर तक गाजियाबाद में आयोजित योनेक्स सनराइज उप्र० स्टेट मास्टर्स रैंकिंग बैडमिन्टन प्रतियोगिता मे वाराणसी के मास्टर्स बैडमिन्टन खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिता मे चार स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक, दो कांस्य पदक कुल 9 पदक अर्जित की। वाराणसी के मास्टर्स खिलाड़ियों गए जीते गये पदों में पुरुष एकल, पुरुष युगलमिश्रित युगल (65+ आयु वर्ग) में वाराणसी के आरएन सरकार (बाला) ने तिहरा खिताब(तीन स्वर्ण पदक) की उपाधि अर्जित की। महिला एकल (50+ आयु) में नीलम सिंह वाराणसी को रजत पदक, महिला युगल (50% आयु) में नीलम सिंह (वाराणसी) व कल्पना सिंह (लखनऊ) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी तरह पुरुष एकल (55+ आयु) में डा० राजीव कुमार सिंह ने कांस्य पदक अर्पित किया। पुरुष एकल (60+ आयु) में वीरेन्द्र कुमार सिंह (वाराणसी) को मृदुल बतरा (बरेली) ने 10-21, 10-21 पराजित किया और कांस्य पदक प्राप्त की। पुरुष एकल (60+ आयु) में सुरेन्द्र कुमार मिश्र (वाराणसी) को मृदुल बतरा (बरेली) ने 17-21, 17-21 से फाइनल में पराजित होकररजत पदक अर्जित कीया। पुरुष युगल (60+आयु) में एके मिश्रा (वाराणसी) और त्यागी (गाजियाबाद) फाइनल में परामित हो कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को जिला बैडमिंटन संघ बनारस के पदाधिकारियों ने बधाई दी।

 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x