रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानिया । कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर द्वारा समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई कि भूजल स्तर को सुधारने और लोगों को जागरूक किया। बताया जा रहा है। की 21 जुलाई 2026 को भूजल सप्ताह (जल संरक्षण सप्ताह) मनाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बारिश के पानी को संचित करने के साथ (रेन वाटर हार्वेस्टिंग), तालाबों का जीर्णोद्धार करना और दैनिक जीवन में पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करना है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि जल संरक्षण के सप्ताह दिवस पर दौरान विभिन्न सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते। जागरूकता के लिए रैलियां निकाली जाती है। शपथ दिलाते हुए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प जैसे नारे शपथ के दौरान पुलिस कर्मियों ने लगाया। नागर ने शपथ के माध्यम से पुलिस कर्मियों को भूमिगत जल को बर्बाद होने से बचाने और प्राकृतिक जल संसाधनों की सुरक्षा के लिए सामूहिक शपथ दिलाया। राम सजन नागर ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लोगों को जल का महत्व समझाने के लिए प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस (World Water Day) मनाया जाता है। विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके सतत् प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इसकी संकल्पना वर्ष 1992 में रियो शिखर सम्मेलन के दौरान की गई थी। तथा वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा इसे प्रतिवर्ष मनाए जाने हेतु आधिकारिक मान्यता दी गई। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के सतत् विकास लक्ष्य-6 के अनुरूप है। जिसका उद्देश्य है वर्ष 2030 तक सभी के लिये जल एवं स्वच्छता की उपलब्धता और टिकाऊ प्रबंधन सुनिश्चित करना। उक्त मौके पर मुकुल मिश्रा, अभय कुमार, सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, अनूप कुमार, रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार आदि रहे।