Follow us on

कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार शाम पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया

Share this post:

जमानियां। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार शाम पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 425 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अपराधियों और तस्करों की तलाश में निकली एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। टीम जब पांडेय मोड़ से दिलदारनगर मार्ग पर स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय के पास पहुंची, तो वहां सड़क किनारे एक पान की गुमटी के पीछे संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपी पकड़े गए अभियुक्त की पहचान पंकज कुमार (22 वर्ष) निवासी कानूनगो मोहल्ला (वार्ड नंबर 08) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वह लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, उपनिरीक्षक शमी अशरफ शेख, उपनिरीक्षक मनोज कुमार मिश्र सहित मुस्लिम अंसारी, जयंत सिंह, अजीत कुमार, देवानंद, अमित चौरसिया, शिवांश राय, प्रदीप कुमार और अनूप राय शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x