Follow us on

कोतवाली पुलिस ने एक वांछित गो तस्कर को किया। गिरफ्तार

Share this post:

जमानियां कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। बताया जा रहा है। कि मंगलवार को उपनिरीक्षक दिनेश सिंह मय पुलिस कर्मियों के साथ पांडेय मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इतने में मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर 11 पशु क्रूरता के तहत वांछित अभियुक्त विवेकानंद सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव पुत्र रामउछाह उर्फ मन्नू यादव निवासी ग्राम शेरपुर दिलदारनगर को 12.20 पर फुल्ली नहर पुलिया से नियमानुसार हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए भेजा गया। इस संबंध कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए लगातार पैदल गश्त किया जा रहा है। तथा ठंड को देखते हुए पिकेट भी लगाए जा रहे है। लोगों में सुरक्षा का एहसास रहे, इसी को लेकर कोतवाली पुलिस बल के साथ रात्रि समय पैदल गश्त किया जा रहा है। ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे। उन्होंने बताया कि उसी के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। नागर ने बताया कि कड़ाके की ठंड के मौसम में अपराधी अपराध करने के लिए अपना धंधा बना लेते है। लेकिन पुलिस भी अपने को चौकन्ने में रहते हुए अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार रात के समय पैदल गश्त पर रहते है। उक्त मौके पर हे,का, रतन कुमार सरोज के अलावा अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x