Follow us on

कोतवाली पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। को महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर कि जानकारी दी। 1090 वूमेन पावर लाइन,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन, एवं ओटीपी से संबंधित जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 को लेकर गुरुवार को महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली पुलिस जमानियां के तरफ से मिशन शक्ति टीम ने अपने क्षेत्र में यह कार्यक्रम चलाया। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों ने बाजार, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों सहित बैंकों के आसपास अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जागरूकता फैलाई। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी कई सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसमें साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस ने सभी से अपील की कि वह किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी या सीवीवी नंबर साझा न करें। उक्त मौके पर महिला आरक्षी दिव्या शाहू, महिला आरक्षी पुजा कुमारी, गोबिंद चौहान, रतन सरोज सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x