Follow us on

कौशल विकास, सेवायोजन व आईटीआई करौंदी के तत्वावधान में रोजगार मेले का हुआ आयोजन 

Share this post:

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी — विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई- 2026 के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय आईटीआई एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर करौंदी वाराणसी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वाराणसी जनपद के उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन,डीडीयूजीके वाई,आईटीआई एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों एवं अन्य अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस रोजगार मेले में कुल 20 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा अपना अपना स्टाल लगाया गया था। जिनके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इस रोजगार मेले में कुल 783 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें चयन प्रक्रिया के उपरांत 392 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के आधार पर जाब का ऑफर मिला। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या उपस्थिति रहीं। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम मौर्या के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। तत्पश्चात गणमान्य अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर किया गया। मुख्य अतिथि पूनम मौर्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। इस रोजगार मेले में इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थ केयर, आईटी, बैंकिंग, एग्रीकल्चर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक एवं रिटेल सेक्टर की कंपनियों ने प्रतिभाग करते हुए जाब का ऑफर दिया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला जनपद में मांग आधारित कौशल परीस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल सिद्ध हो रहा है। इस रोजगार मेले में एमके सिंह जिला समन्वयक, प्रधानाचार्य आईटीआई कालेज करौंदी महेंद्र कुमार पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य आईटीआई करौंदी अभिषेक सिंह, जय कृष्ण श्रीवास्तव जिला प्रबंधक एवं श्री प्रभात पाल जिला कार्यक्रम प्रबंधक तथा डीपीएमयू टीम, आईटीआई एवं सेवायोजन विभाग के लोग उपस्थित रहे।मंच का संचालन माता दयाल श्रीवास्तव ने किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x