जमानियां। पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है। मंगलवार की रात क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के साथ मय पुलिस कर्मियों संग स्टेशन बाजार सहित एन एच 24 सड़क पर पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गश्त का मुख्य उद्देश्य जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि थाना क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग अनिवार्य रूप से की जाए। पैदल गश्त के दौरान सीओ ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं पर सतर्क निगरानी रखी जाए। और बाजारों में यातायात सुचारु रखा जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। लोगों से अपील करते हुए। कहा कि आमजन किसी भी आपात स्थिति में 112 पुलिस हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना दें सकते है।
बताया जाता है। कि कोतवाली पुलिस रात्रि समय पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि एन एच 24 सड़क से लेकर कस्बा बाजार और स्टेशन बाजार में गश्त की और व्यापारियों एवं राहगीरों से बातचीत की और उन्हें निर्भय होकर यात्रा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा यह गश्त का सिलसिला जारी रहेगा। नागर ने कहा कि रात में पैदल गश्त करके पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। और उनसे कहा कि पुलिस जनता के साथ है। वह निर्भय होकर अपना काम करें। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों से बातचीत भी की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह निर्भय होकर यात्रा करें। गश्त के दौरान पुलिस कर्मी संदिग्ध वाहन तलाशी ली। और उनसे पूछताछ भी की गई। उक्त दुर्गेश तिवारी, अभय कुमार तिवारी,सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, आलोक तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया