जमानियां। खंड विकास अंतर्गत क्षेत्र के बघरी साधन सहकारी समिति पर 240 बोरी खाद आया। और किसानों में वितरण किया गया। बताया जा रहा है। कि किसान बंधु खाद जैसी समस्या को लेकर काफी परेशान रहे। लेकिन सोमवार को समिति पर एनकेपी (NPK) खाद का वितरण किया गया। खाद मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। सचिव संदीप कुशवाहा ने बताया कि किसानों के लिए तथा उनकी फसलों के पैदावार के लिए खाद उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि वितरण सहकारी समितियों के माध्यम से किया गया। कुशवाहा ने बताया कि किसानों को अपनी नजदीकी साधन सहकारी समिति बघरी से खाद मिल रही है। प्रति बोरी 1450 रुपए में वितरण किया जा रहा है। संदीप कुशवाहा ने कहा कि एनपीकेनाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम) एक संतुलित उर्वरक है। जो डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) से बेहतर माना जाता है। क्योंकि इसमें तीनों पोषक तत्व होते हैं। और यह फूलों व समग्र पौधे के विकास में सहायक है। सचिव संदीप कुशवाहा ने बताया कि सहकारी समितियों के माध्यम से सोमवार को एनपीके खाद का वितरण शुरू हुआ। किसानों को अपनी समिति से संपर्क करने और सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कुशवाहा ने बताया कि एनपीके (NPK): यह नाइट्रोजन (N), फास्फोरस (P) और पोटेशियम (K) का संतुलित मिश्रण है। यह फूल आने, फल लगने और पौधे को मजबूत बनाने के लिए डीएपी से बेहतर विकल्प माना गया है। खासकर जब तीनों पोषक तत्वों की आवश्यकता हो। किसानों से अपील करते हुए कहा कि अपनी नजदीकी सहकारी समिति से संपर्क कर खाद ले। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
क्षेत्रीय किसानों को एनपी के खाद का वितरण किया गया
Share this post:
लेखक के बारे में
Arvind Rai
Kashideep vision एक विश्वसनीय और तेज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाने का प्रयास करता है। हमारा उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी देना है।